Enter national लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Enter national लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 मार्च 2021

MP में वैक्सीनेशन:1 अप्रैल से शुरू होगा 45 साल और इससे ज्यादा उम्र के 1.18 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान

MP में वैक्सीनेशन:1 अप्रैल से शुरू होगा 45 साल और इससे ज्यादा उम्र के 1.18 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान


  1. मध्य प्रदेश को 30 मार्च को मिलेंगे कोविशील्ड वैक्सीन के 9.54 लाख डोज,हर दिन 2 लाख लोगों का वैक्सीनेशन करने का टारगेट

देश में 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा। मप्र में इस उम्र के दायरे में आने वाले 1.18 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा। सरकार ने हर दिन दो लाख डोज लगाने का टारगेट रखा है। इस रफ्तार से 21 जुलाई 2021 तक प्रदेश की टीकाकरण योग्य 19% आबादी का वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा।

दरअसल, मध्यप्रदेश में साढ़े आठ करोड़ आबादी है इनमें से 18 साल से ज्यादा उम्र की आबादी छह करोड़ के करीब है। अभी 45+ के सभी लोगों को टीका लगाने के निर्देश हैं, जिनकी आबादी 1.18 करोड़ प्रदेश की कुल टीकाकरण योग्य छह करोड़ आबादी का 19% है।

ट्रायल के नतीजों के लिहाज से वर्तमान में वैक्सीन 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लग सकती है। ऐसे में 18 साल से कम उम्र के करीब प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवाओं और बच्चों को अभी वैक्सीन का प्रावधान नहीं है। वे मेपिंग से भी बाहर हैं।

वैक्‍सीन के लिए ऐसे होगा रजिस्‍ट्रेशन
अगर आप तय क्राइटेरिया में फिट बैठते हैं तो CoWIN पोर्टल और आरोग्‍य सेतु ऐप के जरिए रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं। बिना को-मॉर्बिडिटी वाले 45 साल से ज्‍यादा उम्र के नागरिकों को वैक्‍सीनेशन की डेट 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद की मिलेगी। सरकार ने ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और फेसिलेटेड रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी है। मतलब आप सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी रजिस्‍ट्रेशन करवा सकते हैं। हां, अपनी उम्र और पहचान की पुष्टि के लिए दस्‍तावेज जरूर ले जाएं।

कट-ऑफ डेट 1 जनवरी 1977 है
सरकार ने तय किया है कि 1 अप्रैल 2021 से 45 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के सभी नागरिकों को वैक्‍सीन देने के लिए कट-ऑफ डेट 1 जनवरी 1977 तय की गई है। यानी अगर आपका जन्‍म इस तारीख से पहले हुआ है, तो आप टीका लगवा पाएंगे। अभी 45 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों को टीका लग तो रहा है, मगर उन्‍हें ही जिन्‍हें कोई को-मॉर्बिडिटी है। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के हर व्‍यक्ति को वैक्‍सीन लग रही है।

2 हजार से ज्यादा सेंटर बनाए गए, और बढ़ेगी संख्या

प्रदेश में कुल 2,048 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां मतदान की तर्ज पर व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें से 1,828 सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र और 220 निजी अस्पताल में सेंटर बनाए गए हैं। चूंकि 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। इस उम्र के दायरे में संख्या ज्यादा है। इसे ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन सेंटर भी बढ़ाए जाएंगे। प्रदेश में कितने सेंटर बढ़ेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई संख्या अभी तक तय नहीं हो पाई है। CM शिवराज सिंह चौहान ने एक सप्ताह पहले वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह टारगेट दिया था।

1 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान के लिए मध्य प्रदेश को कोविशील्ड वैक्सीन के 9.54 लाख डोज 30 मार्च को मिलेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 29 लाख 25 हजार, 043 डोज कोवीशील्ड और 2 लाख 95 हजार 524 कोवैक्सीन के मिल चुके हैं।

undefined - Dainik Bhaskar
undefined - Dainik Bhaskar
undefined - Dainik Bhaskar

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

बुधवार, 10 मार्च 2021

ड्रग्स सम्राट के खुलेंगे राज:मुंबई मलाड से पकड़ाया ड्राइवर, अब चिना नाम के नाइजीरियन की तलाश; धीरे-धीरे खुलने लगा MD ड्रग्स का अवैध कारोबार

ड्रग्स सम्राट के खुलेंगे राज:मुंबई मलाड से पकड़ाया ड्राइवर, अब चिना नाम के नाइजीरियन की तलाश; धीरे-धीरे खुलने लगा MD ड्रग्स का अवैध कारोबार


MD ड्रग्स रैकेट में पकड़ाए मुंबई के इवेंट मैनेजर सम्राट उर्फ सार्थक याग्निक को ड्रग्स उपलब्ध करवाने वाले उसके ड्राइवर राज को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे विजय नगर पुलिस इंदौर ले आई है। सम्राट के कॉल डिटेल के आधार और अन्य सूत्रों से मुंबई का रहने वाला राज नाम युवक का नाम सामने आया था। राज आंध्र प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस गिरफ्त में आया राज आंध्र प्रदेश का रहने वाला हैं। मुंबई में लगभग 15 सालो से टैक्सी चलता है। सम्राट से राज की मुलाकात एयरपोर्ट से लाने ले जाने के दौरान हुई थी, जहा कुछ मुलाकातों के बाद राज ने मुंबई में ड्रग्स डीलर चीना नाम के नाइजीरियन से सम्राट को मिलवाया। इसके बाद यह ड्रग का पूरा खेल शुरू हुआ। राज मलाड ईस्ट में एक झोपड़ी में रहता है, जिसका किराया 7 हजार रुपये है।

दो नाइजीरियन नागरिकों का नाम लिया
राज ने पुलिस को पूछताछ मुंबई में दो नाइजीरियन नागरिक के बारे में बताया है, जिससे वो ड्रग्स लेता था। दोनों कभी दिल्ली तो कभी मुंबई में कई पैडलर्स को ड्रग देते थे। पुलिस अब उन्हीं दो नाइजीरियन की तलाश में है । राज ने बताया कि वह कई बार मुंबई से इंदौर सम्राट से मिलने भी आया था। लेकिन वह मुंबई से इंदौर क्यों मिलने आया था यह बात अभी पुलिस को नहीं बताई है।

दो महीने पहले सम्राट का नौकर पकड़ा गया था
विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काज़ी ने दो माह पूर्व सम्राट के नौकर किशन उर्फ अमन बैरागी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ व जब्त मोबाइल से सम्राट के बारे में जानकारी मिली थी । हालांकि सम्राट रातों रात घर से फरार हो गया था। दो माह बाद उसकी लोकेशन ट्रेस हुई थी। कुछ दिनों पहले विजय नगर पुलिस ने सम्राट को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था।


Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

शूटिंग पर बवाल:ग्वारीघाट में फिल्म की शूटिंग के दौरान सीढ़ी और धौलपुरी पत्थरों के टूटने पर हंगामा, ग्वारीघाट थाने में निगम ने दी शिकायत - New!

Chhattisgarh news

Delhi news

14 मार्च को निकलेगी गोडसे यात्रा:अनुमति नहीं मिली तो भी हिंदू महासभा यात्रा निकालेगी, ग्वालियर से दिल्ली तक गोडसे के विचारों को बताएंगे

DAVV का वार्षिक बजट 325 करोड़ में:10 मार्च को होगा पेश, VC और रजिस्ट्रार के लिए नई कार खरीदने का रखा जाएगा प्रस्ताव; एग्जाम से 25 करोड़ मिलते हैं

Enter national

Entertainment

Haryana

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

सड़क दुर्घटना:ब्यावरा एसडीएम के परिवार को ले जा रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

सड़क दुर्घटना:ब्यावरा एसडीएम के परिवार को ले जा रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल


  • पचमढ़ी जा रहा था परिवार, कार में लगी है लाल पट्टी वाली नंबर प्लेट

गुरुवार दोपहर शोभापुर रोड क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार में ब्यावरा एसडीएम के परिवार के होने की बात सामने आ रही है। बाइक सवार तीन लोगों को चोटे आई हैं। इनमें एक महिला भी है। करनपुर की दरगाह के दर्शन करने के बाद खंचारी निवासी संजू खान, आजाद खान, परवीन बी एक बाइक से लाैट रहे थे।

तभी पीछे से चारपहिया वाहन एमपी 04 बीसी 8333 ने टक्कर मार दी। जिस समय यह दुर्घटना हुई थाना मंगलवारा टीआई अजय तिवारी उसी रोड पर पिपरिया की दिशा में आ रहे थे। वे तत्काल घायलों को सरकारी अस्पताल पिपरिया लेकर आए। उनका इलाज शुरू किया गया। सूत्रों का कहना है जिस वाहन ने दुर्घटना हुई उसमें एसडीएम ब्यावरा का परिवार बैठा था।

जिसे ड्राइवर महेश सोनी पचमढ़ी लेकर जा रहा था। वाहन की नंबर प्लेट में ऊपर एक लाल रंग की पट्टी लगी है, जिसका अर्थ है कि वह वाहन शासकीय कार्य के लिए अनुबंधित है। पुलिस ने ड्राइवर सोनी के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Click here all Hindi news

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

Chhattisgarh news

Delhi news


बुधवार, 3 मार्च 2021

खूब खरीदें सोना:शादियों के सीजन से ठीक पहले बड़ी सौगात, सोना 7 महीने में 10,887 रुपए सस्ता

खूब खरीदें सोना:शादियों के सीजन से ठीक पहले बड़ी सौगात, सोना 7 महीने में 10,887 रुपए सस्ता


जिन लोगों ने सोने की खरीद अब तक टाल रखी है, उनके लिए यह अच्छा मौका, जेवराती सोना 41,439 रुपए प्रति10 ग्राम

शादियों का सीजन शुरू होते ही लोगों को बड़ी सौगात मिली है। सोना लगातार सस्ता हो रहा है। पिछले 7 महीनों में सोने की कीमत 10,887 रुपए घटी है। इस साल एक जनवरी से अब तक सराफा बाजार में सोना (24 कैरेट) 4,963 रुपए (9.89 प्रतिशत) सस्ता हुआ है।

मंगलवार को कीमत 45,239 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, जो 31 दिसंबर 2020 को 50,202 रुपए थी। इस साल अब तक जेवराती सोना भी 45,913 रुपए से 4,474 रुपए सस्ता होकर 41,439 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। सोने की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ना है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें अगस्त से अब तक करीब 17 प्रतिशत घटी हैं।

करीब सात महीने पहले 7 अगस्त को सोने की कीमत 56,126 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर थी। उस समय से अब तक सोना 10,887 रुपए सस्ता हुआ है यानी इस मामले में 19.40 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। इसका मतलब है कि जिन लोगों ने सोने की खरीद अब तक टाल रखी है, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका है। विशेषज्ञों के मुताबिक निकट भविष्य में कीमतें बढ़ना शुरू होंगी।

31 दिसंबर, 2020 से अब तक गिरावट

स्त्रोत: आईबीजेए - Dainik Bhaskar
स्त्रोत: आईबीजेए

खरीदारी का सुनहरा मौका : इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के नेशनल प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की जोरदार मांग बनी हुई है। शादियों का सीजन चल रहा है और कीमतें काफी नीचे आ गई हैं। ऐसे में मांग का दबाव और बढ़ेगा। इस लिहाज से कीमतों में गिरावट शॉर्ट टर्म की बात है। सोना जल्द बाउंस बैक करेगा। इसलिए यह सोने के ज्वैलरी खरीदने का सबसे सुनहरा माैका है।

इसलिए घटी सोने की कीमत

  • बॉन्ड यील्ड बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना।
  • कोविड वैक्सीनेशन बढ़ने से निवेश के लिए सोने की मांग घटी है।
  • अमेरिका में 1.9 लाख करोड़ डॉलर के पैकेज से डॉलर मजबूत होना।
  • सोने पर आयात शुल्क 12.5% से घटाकर 10.5% किया जाना।

44,500 पर सोने को मजबूत सपोर्ट
केडिया एडवायजरी के एमडी अजय केडिया का कहना है कि सोने को 44,500-45000 रुपए के बीच सपोर्ट है। इसका मतलब है कि इसकी कीमत 45 हजार रुपए से बहुत नीचे आने की संभावना नहीं है। केडिया के मुताबिक शॉर्ट टर्म में सोना या तो इसी रेंज में रहेगा या ऊपर चढ़ेगा।

रायपुर में भी सात महीने में 10,700 रु. गिरा सोना

रायपुर सराफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 400 रुपए की नरमी दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ सोना स्टैंडर्ड यहां 47,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। वहीं 22 कैरेट सोना भी 450 रुपए टूटकर 44,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। चांदी भी 700 रुपए की गिरावट के साथ 69,900 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। अगस्त से अब तक सोने में कुल 10,700 रुपए की नरमी दर्ज की गई है जबकि इस दौरान चांदी 6,300 रुपए तक सस्ती हुई है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh

मंगलवार, 2 मार्च 2021

टाटा के ऐसे काम से कैसे स्मार्ट बनेगा शहर:165 किमी में 135 चैंबर जानलेवा, 76 सड़क से ऊपर और 59 गड्‌ढे में

टाटा के ऐसे काम से कैसे स्मार्ट बनेगा शहर:165 किमी में 135 चैंबर जानलेवा, 76 सड़क से ऊपर और 59 गड्‌ढे में


  • दिसंबर 2019 में पूरा करना था काम, अब भी 274 किमी काम बाकी

भूमिगत सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट एक बार फिर कठघरे में आ गया है। अब तक धीमी रफ्तार को लेकर चर्चा में रहा लेकिन अब चैंबर के सड़क से ऊपर या नीचे होने से हादसे का कारण बन रहा है। 11 क्षेत्र में 76 चैंबर सड़क से ऊपर हैं जबकि 59 सड़क से नीचे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि वे नॉमिनल हैं। इतना अंतर चलता है। कहीं भी ज्यादा ऊपर या नीचे नहीं हैं।

शिप्रा की शुद्घि और शहर को खुले नाले-नालियों से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने चार साल पहले टाटा प्रोजेक्ट्स कंपनी को भूमिगत सीवरेज लाइन बिछाने का ठेका दिया था। तय हुआ था कि कंपनी दो साल में 439 किलोमीटर भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन बिछाएगी। साथ ही सुरासा में 92.5 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) जल क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाएगी।

सभी घरों के टॉयलेट को सीवरेज पाइपलाइन से जोड़ेगी। कंपनी की रफ्तार शुरू से ही धीमी रही। इससे प्रोजेक्ट अनुबंधित समय सीमा में पूरा नहीं हो सका। कंपनी ने फरवरी तक 165 किलोमीटर में ही पाइपलाइन बिछाई है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी पूरा नहीं हुआ। जिम्मेदारों का कहना है कि वह 85 फीसदी पूरा हो गया है।

पेनल्टी लगाई, प्रोजेक्ट समय सीमा भी बढ़ाई

समय पर प्रोजेक्ट पूरा न करने पर निगम ने कंपनी ने पेनल्टी लगाई और प्रोजेक्ट पूरा करने की समय सीमा बढ़ाकर 20 दिसंबर 2020 तक तय कर दी। इसके बाद भी रफ्तार नहीं आई। काम में तेजी लाने का दबाव बढ़ा तो कंपनी ने बेतरतीब तरीके से चैंबर डालकर सड़क की मरम्मत भी करवा दी। नतीजा यह हुआ कि चैंबर या तो सड़क से दो से तीन इंच ऊपर हैं या उतने ही नीचे।

टाटा कंपनी को कारण बताओ नाेटिस, सात दिन में मांगा जवाब
अमृत मिशन के तहत शहर में सीवरेज कार्य टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड कर रहा है। काम में की जा रही लापरवाही के कारण रविवार को इंदौर गेट पर हुई दुर्घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अधीक्षण यंत्री अमृत मिशन धर्मेंद्र वर्मा ने दुर्घटना के संबंध में कंपनी के खिलाफ अपराधिक प्रकरण क्यों ना दर्ज किया जाए। इस आशय का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। कंपनी को तय अवधि 7 दिवस में जबाव प्रस्तुत करना होगा। ऐसा नहीं किया जाता है तो टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चैंबर्स मानक अनुसार ही डाले, कहीं ऊपर या नीचे हैं तो दिखवाएंगे
^चैंबर्स डालने में मेजरमेंट का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसके बाद भी कहीं वे सड़क से ऊपर या नीचे हैं तो उन्हें दिखवाएंगे। कुछ स्थानों पर सड़क बाद में बनाने से उनका लेवल नीचे चला गया है।
आशीष सिंघई, सीवरेज प्रोजेक्ट प्रभारी टाटा कंपनी

165 किलोमीटर, 8 घंटे मौके पर भास्कर टीम

इन क्षेत्रों में चैंबरों के यह हालात

महाकाल वाणिज्य केंद्र : 14 चैंबर ऊपर, 7 नीचे और 9 सड़क के बराबर हैं। जवाहर नगर : 1 चैंबर ऊपर, 1 नीचे और 1 सड़क के बराबर है। बसंत विहार : 15 चैंबर ऊपर, 6 नीचे और 7 सड़क के बराबर हैं। महानंदानगर : 10 चैंबर ऊपर, 16 नीचे और 6 सड़क के बराबर हैं। महाश्वेता नगर : 8 चैंबर ऊपर, 3 नीचे और 2 सड़क के बराबर हैं। देवास रोड : 6 चैंबर ऊपर, 4 नीचे और 2 सड़क के बराबर हैं। ऋषिनगर : 2 चैंबर ऊपर, 4 नीचे और 2 सड़क के बराबर हैं। मोहनर नगर : 3 चैंबर ऊपर, 6 नीचे और 2 सड़क के बराबर हैं। उर्दू पुरा : 4 चैंबर ऊपर, 6 नीचे और 2 सड़क के बराबर हैं। पटेल नगर : 4 चैंबर ऊपर, 5 नीचे और 1 सड़क के बराबर है। गदा पुलिया से इंदौर गेट : 9 चैंबर ऊपर, 1 नीचे और 1 सड़क के बराबर है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh